विदाई समारोह में पौत्र की फायरिंग से हुई थी वृद्ध की मौत, गिरफ्तार
Lucknow News - काकोरी के गहलवारा गांव में दुल्हन के विदाई समारोह में गोलीबारी से 70 वर्षीय शमशेर की मौत हो गई। पुलिस ने उनके पौत्र इमरान गाजी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने गोली चलाई थी। घटना के समय शमशेर नमाज पढ़कर लौट...

काकोरी के गहलवारा गांव में दुल्हन के विदाई समारोह में हुई फायरिंग से 70 वर्षीय शमशेर उर्फ शेरा की मौत के मामले में पुलिस ने उनके पौत्र इमरान गाजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि साक्ष्यों के आधार पर पुष्टि हुई की गोली फायरिंग इमरान गाजी ने ही की थी। उसी की गोली से शमशेर की मौत हुई थी। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपित इमरान को आगरा एक्सप्रेस-वे कठिंगरा अंडर पास के पास से गुरुवार को पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही में फायरिंग में प्रयुक्त राइफल, दो खोखा और 18 कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। शमशेर के छोटे भाई चांद बाबू की बेटी नाजली का विदाई समारोह बुधवार को था। काकोरी मोड़ के पास रहने वाले नौशाद पक्ष के लोग विदाई कराने आए थे। खाना पान के बाद इमरान ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस बीच नमाज पढ़कर लौट रहे शमशेर के पेट में गोली लग गई। शमशेर को आनन फानन ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच मौका पाकर आरोपित इमरान फरार हो गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।