जागरण में जाने पर भाई ने डांटा तो छात्रा ने लगा ली फांसी
Lucknow News - लखनऊ के पारा में एक 20 वर्षीय छात्रा प्रियंका ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। उसके भाई ने जागरण में जाने पर डांटा, जिसके बाद प्रियंका नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। जब परिवार ने उसे बुलाया, तो कोई...

लखनऊ। पारा के राम विहार स्थित घर में बीए की पढ़ाई कर रही प्रियंका (20) ने शनिवार को फांसी लगा ली। मोहल्ले में हो रहे जागरण में बिना बताए जाने पर भाई ने डांटा था। पारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से बिहार सीवान निवासी राम सुमेर पारा के राम विहार कॉलोनी में रहकर आटा चक्की चलाते हैं। वह शुक्रवार को पत्नी के साथ बिहार गए थे। घर पर बेटी प्रियंका व चारों बेटे बसंत, हरिवंश, राहुल, रोहित थे। भाई बसंत ने बताया कि शनिवार सुबह प्रियंका घर में किसी को बिना बताए कुछ दूरी पर हो रहे जागरण में चली गई। घर लौटने पर इस बात को लेकर उसे डांटा था। नाराज होकर प्रियंका अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद भी बाहर न निकलने पर प्रियंका को आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो वह पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर पारा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।