Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊExtramarital affair caused chaos house husband beat wife for girlfriend made her drink phenyl by holding her mouth

एक्सट्रामैरिटल अफेयर ने घर में कराया बवाल, गर्लफ्रेंड के लिए पति ने बीवी को पीटा, मुंह पकड़कर पिला दिया फिनायल

प्रेम-प्रसंग के चलते घरेलू हिंसा की खबरें अब आम हो गई हैं। अक्सर देखने में आया है कि महिला और पुरुषों के एक्सट्रामैरिटल अफेयर के चलते विवाद हो जाते हैं। रोजाना ही इस तरह के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में आए दिन घरों में झगड़े हो रहे हैं।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तानSat, 10 Aug 2024 10:20 AM
share Share

प्रेम-प्रसंग के चलते घरेलू हिंसा की खबरें अब आम हो गई हैं। अक्सर देखने में आया है कि महिला और पुरुषों के एक्सट्रामैरिटल अफेयर के चलते विवाद हो जाते हैं। रोजाना ही इस तरह के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में आए दिन घरों में झगड़े हो रहे हैं। कहीं-कहीं तो तो ये झगड़ा इतना बढ़ जा रहा है कि एक-दूसरे की जान पर बन जा रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां का रहने वाला एक व्यक्ति गर्लफ्रेंड की खातिर अपनी बीवी से लड़ गया। वह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को होटल लेकर जाता था। बीवी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया। इस पर महिला के पति ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बीवी को मुंह पकड़कर उसने फिनायल पिला दिया। बच्चों ने जब मां की पिटाई होते देखी तो वह बचाने दौड़े, लेकिन बेरहम पिता ने बच्चों की भी पिटाई कर दी।

टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला तालकटोरा क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले संतोष यादव की कुछ साल पहले शादी हुई थी। संतोष गाड़ियों के खरीदने और बेचने का काम करता था। इसी दौरान संतोष के किसी दूसरी महिला से संबंध हो गए। दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। इसकी जानकारी जब संतोष की बीवी को लगी तो उसने विरोध किया, लेकिन संतोष अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस पर बीवी ने अपने पति संतोष की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और संतोष को समझाबुझाकर घर भेज दिया। इस पर संतोष ने पुलिस के सामने पत्नी से माफी भी मांग ली, लेकिन कुछ दिन बाद संतोष फिर उसी महिला से मिलने-जुलने लगा।

गर्लफ्रेंड को होटल ले जाना लगे। इस पर संतोष की बीवी ने फिर विरोध किया। रोज-रोज बीवी का विरोध देखकर संतोष आगबबूला हो गया और उसने अपनी बीवी को पीट दिया। संतोष का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने बीवी का मुंह पकड़कर उसे फिनायल पिला दिया। मां को पिटता देखकर बच्चे उसे बचाने दौड़े तो पिता ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। उनकी भी पिटाई कर दी। पिनायल पीने की वजह से महिला की हालत बिगड़ने लगी। इस पर महिला की 12 साल की बेटी ने पूरी बात अपनी नानी को बताई। सूचना मिलते ही मायके वाले घर पहुंचे और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें