महेंद्र सहिया बने जलंधर के ग्राम प्रधान
Lalitpur News - ग्राम पंचायत जलंधर के प्रधान पद के उप चुनाव में महेंद्र सहरिया ने हल्लू सहरिया को 181 वोटों से हराया। मतगणना 08 बजे शुरू हुई और दो घंटे में पूरी हुई। महेंद्र को 479 वोट मिले। उप जिलाधिकारी ने विजेता...

मड़ावरा। ग्राम पंचायत जलंधर के प्रधान पद के उप चुनाव में महेंद्र सहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हल्लू सहरिया को 181 वोटों के अन्तर से पराजित कर दिया। इसके बाद विजयी प्रत्याशी को उप जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुक्रवार सुबह 08 बजे विकास खण्ड मड़ावरा कार्यालय स्थित अटल सभागार में शुरू हुई। निर्वाचन टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में दो घंटे के दौरान मतगणना पूरी हुई। कुल 1378 मतदाताओं में से 963 ने मतदान किया। मतगणना के दौरान महेन्द्र सहरिया को सर्वाधिक 479 वोट मिले। वहीं हल्लू सहरिया को 298, बालकिशन सहरिया को 83, रामचरन सहरिया को 56, खिलाना सहरिया को 17 और करन सहरिया को 5 वोट प्राप्त हुए। 25 वोट अवैध पाए गए। मतगणना के पश्चात उप जिलाधिकारी रोशनी यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार रावत और प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विजेता को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रशासन ने नवनिर्वाचित प्रधान को सरकारी वाहन से उनके घर तक छोड़ा। गांव में समर्थकों ने फूलमालाओं से महेन्द्र सहरिया का स्वागत किया। उपचुनाव परिणाम की घोषणा के बाद गांव में जश्न का माहौल बन गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।