मंदिर में विराजित कराई प्रतिमा, किया पूजन अर्चन
Lalitpur News - ललितपुर के आचार्यश्री विद्यासागर व्यायामशाला के स्वयंसेवकों ने हरियाणा सोनीपत के दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गुन्नौर में भगवान शान्तिनाथ, पार्श्वनाथ, महावीर और आदिनाथ की विशाल प्रतिमाएं स्थापित कीं। इस...

ललितपुर। आचार्यश्री विद्यासागर व्यायामशाला के स्वयंसेवकों ने हरियाणा सोनीपत में आचार्य सौरभसागर महाराज के आशीर्वाद से स्थापित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गुन्नौर में विशाल प्रतिमाएं वेदिका पर विराजित कराई। फिर विधिविधान के साथ पूजन अर्चन भी किया गया। ललितपुर जनपद का जैन समाज धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करता है। जनपद संग गैर जनपदों के कार्यक्रमों में भी वह अगाध श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं। इसी क्रम में हरियाणा सोनीपत स्थित अतिशय क्षेत्र गुन्नौर के जैन मंदिर में मूलनायक भगवान शान्तिनाथ, भगवान पार्श्वनाथ, भगवान महावीर भगवान आदिनाथ की पद्मासन व खडगासन प्रतिमा व्यायामशाला संरक्षक नरेन्द्र जैन छोटे पलवान के नेतृत्व में अभिषेक जैन, पंकज जैन, सपन जैन, सागर जैन, अंशुल जैन, अग्रिम जैन, अनुत्तर जैन, अनुराग जैन को विराजमान करने का सौभाग्य मिला। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गुन्नौर में प्रतिमाएं विराजमान कराने पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन सीए, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रबंधक अशोक जैन दैलवारा, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, विकास जैन सौरई, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, मनीष जैन, आनंद जैन भावनगर, अजित जैन गदयाना ने इसको ललितपुर जैन समाज के लिए गौरव का क्षण बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।