अनिष्ट निवारण शांतिविधान में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य किए समर्पित
Lalitpur News - फोटो- 16कैप्सन- धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते श्रद्धालुगणअनिष्ट निवारण शांतिविधान में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य किए समर्पितनगर स्थित समस्त जैन मंदिर

ललितपुर। सम्पूर्ण विश्व में अनिष्ट निवारण सुख समृद्धि की कामना को लेकर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में शांतिविधान का श्रद्धा के साथ आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों जैन धर्मावलंबियों ने प्रतिभाग किया और पूजन अभिषेक करके बारी-बारी से अर्घ्य समर्पित किए। मुख्य आयोजन पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर में बालब्रह्मचारी मनोज भैया के सानिध्य में हुआ। यहां प्रभु अभिषेक के उपरान्त शांतिधारा का पुण्र्याजन मनोज जैन, अरविन्द कुमार, अमित जैन चौधरी, अंकित चौधरी, पंकज जैन सुनवाहा, संतोष जैन, मनोज जैन, नवीन जैन, सुमत जैन, आनंद जैन, रवीन्द्र जैन, पुष्पेन्द्र जैन मोदी, अशोक जैन, चक्रेश जैन सिंघई, अरविन्द जैन परिवार ने किया। इस मौके पर ब्रह्मचारी मनोज भैया ने शान्ति विधान को कल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह सुख के प्रसंग में सुख समद्धि की चिर स्थाई स्थिति के लिए होता है। वहीं दुख संकट में अनिष्ट निवारण के रूप में मार्ग प्रशस्त करता है। शान्ति विधान करने से श्रावक का कल्याण होता है। जैन शास्त्रों में शान्तिविधान को जीवन में शांति का कारण बताया और कहा कि इससे आत्मिक शान्ति की अनुभूति होती है। विधान में द्रव्य का पुण्र्याजन अनिल अलया नवीन कुमार आषीश टडैया, विकास जैन खजुरिया, मनोज जैन, विमल जैन डुगारसा, सौरभ टडैया परिवार ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डा. अक्षय टड़ैया, महामंत्री आकाश जैन, मंदिर प्रबंधक जिनेन्द्र जैन, मनीष जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।