Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़ललितपुरBJP Lalitpur Unit Commemorates Kalyan Singh s Death Anniversary as Hindu Pride Day

हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि

ललितपुर में भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई। वक्ताओं ने उन्हें दूरदृष्टि वाला श्रेष्ठ नेता बताया और भाजपा के इतिहास में...

Newswrap हिन्दुस्तान, ललितपुरWed, 21 Aug 2024 06:19 PM
share Share

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने हिंदू गौरव दिवस के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनायी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की सामाजिक और राजनीतिक सोंच के संबंध में जानकारी दी गयी। वक्ताओं ने उनको दूरदृष्टि वाला श्रेष्ठ नेता बताया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन सैदपुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का भाजपा के इतिहास में स्वर्णिम स्थान है। उनके प्रति हिन्दू समाज में अद्वितीय सम्मान है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को एक नयी दिशा प्रदान की। भारतीय जनसंघ के जनता पार्टी में समाहित हो जाने के बाद जब पुन: भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ तो उत्तर प्रदेश में भाजपा के कुल सोलह सदस्य थे लेकिन कल्याण सिंह के नेतृत्व में 1991 में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एडवोकेट ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें कल्याण सिंह का सानिध्य मिला। वे भगवान श्री राम के सच्चे भक्त थे। उन्होंने राम मन्दिर के लिए अपनी सरकार न्यौछावर करने में क्षण भर की देर नहीं लगाई थी। जब ढांचा विध्वंस के बाद भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा था तब शेर की तरह दहाड़ते हुए कल्याण सिंह ने कहा था कि ढांचा विध्वंस के लिए केवल वह दोषी हैं और जो भी सजा देना है उनको दी जाये। उनके कार्यकर्ताओं को परेशान नहीं किया जाये। इसीलिए सभी लोग उनकी पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। अन्त में नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें