Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsYoung Man Found Hanging from Tree in Eesanagar Area

ईसानगर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Lakhimpur-khiri News - ईसानगर क्षेत्र में 38 वर्षीय सोबरन लाल उर्फ बैठू का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। वह धौरहरा थाना क्षेत्र के नयागांव के निवासी थे और शुक्रवार शाम को घर से बाहर निकले थे। गांव वालों ने शव की सूचना पुलिस को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 12 April 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
ईसानगर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

ईसानगर क्षेत्र में युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। युवक धौरहरा थाना क्षेत्र के नयागांव के मजरा खुशालपुरवा का रहने वाला है। युवक बीती शाम घर से निकला था। सूचना पाकर पहुंची ईसानगर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। धौरहरा क्षेत्र के खुशाल पुरवा मजरा नयागांव के रहने वाले 38 वर्षीय सोबरन लाल उर्फ बैठू पुत्र राम औतार का शव एक पेड़ से लटकता मिला है। युवक शुक्रवार शाम घर से बाहर निकला था। इसी बीच शनिवार को गांव वालों के माध्यम से पता चला कि भरेठा और नयागांव के बीच सड़क किनारे स्थित जामुन के पेड़ से कोई शव लटक रहा है। घटना की सूचना फैलने के साथ सोबरन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को पहचानने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू की। एसएचओ देवेंन्द्र गंगवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें