ससुराल आए युवक ने फांसी लगाई
Lakhimpur-khiri News - भीरा थाना क्षेत्र के अम्बारा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 25 वर्षीय रमन गोंडा में मजदूरी करता था और ससुराल आया था। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच...

भीरा थाना क्षेत्र के अम्बारा गांव में ससुराल आये एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में कोहराम मचा है। युवक के फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। मूल रूप से मैलानी थाना क्षेत्र के कुकरा निवासी 25 वर्षीय रमन की भीरा थाना क्षेत्र के अम्बारा गांव में ससुराल है। बताते हैं रमन गोंडा में मजदूरी करता है। एक दिन पहले वह गोंडा से अपनी ससुराल आया था। अगले दिन शनिवार को उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। गांव वालों ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। भीरा पुलिस मामले में ज्यादा कुछ बता नही पा रही है। हालांकि पुलिस के अनुसार सम्भवता मृतक और उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ होगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।