संकटा देवी मंदिर से महिला की चेन चोरी
Lakhimpur-khiri News - शहर के संकटा देवी मंदिर में एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। महिला ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपी...

शहर के संकटा देवी मंदिर आई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़ित महिला ने अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। थाना मैगलगज के गांव बद्दापुर निवासी शेर सिंह यादव की पत्नी शुक्रवार को लखीमपुर आई थीं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे मां संकटा देवी मंदिर में दर्शन करने गई थीं। इसी बीच किसी ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। वह जब घर पहुंची तो देखा कि गले में चेन नहीं यही।
यह देख उनके होश उड़ गए। वह फिर वापस लखीमपुर आई और पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। निरीक्षक अपराध हरिप्रकाश ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही चेन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।