Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsVastu Shastra Knowledge Yagya and Satsang Held at Local Sugar Mill

स्थापत्य वास्तु ज्ञानयज्ञ आयोजन का समापन

Lakhimpur-khiri News - स्थानीय चीनी मिल में 20 फरवरी तक वास्तु शास्त्र ज्ञान यज्ञ कथा और सत्संग का आयोजन किया गया। आचार्य सुशील बलूनी ने विभिन्न ऐतिहासिक कथाओं के माध्यम से वास्तु विद्या के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 20 Feb 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
स्थापत्य वास्तु ज्ञानयज्ञ आयोजन का समापन

स्थानीय चीनी मिल में 20 फरवरी तक स्थापत्य वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा और सत्संग का आयोजन वास्तु स्थापत्य कला के विद्वान अचार्य सुशील बलूनी ने किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन दिवस के अवसर पर वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा और सत्संग में श्रोताओं को संबोधित करते हुए आचार्य सुशील बलूनी ने मनु, ध्रुव, राजा अंग, महराज पृथु, दुराचारी राजकुमार बेन तथा महाराज पृथु की कथाएं विस्तार पूर्वक सुनाई। आचार्य बलूनी ने कहा कि भारत में जन्मी वास्तु विद्या को आज समाज ने भुला दिया है। यह विद्या मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि शांति यश एवं कीर्ति प्रदान करती है। यदि जन सामान्य को सुखी रहना है तो हमें वास्तविक विज्ञान के नियम सिद्धांतों का बारीकी से अध्ययन कर आत्मसात करना होगा। इस मौके पर मुख्य रुप से एडीएम संजय सिंह, एसडीएम विनोद गुप्ता, पालिकाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, धर्मेन्द्र गिरि, पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति सुरेश चंद वर्मा, बादाम सिंह, ज्ञानी सिंह, सरदार सुख्खा सिंह, मूलचंद वर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें