Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsUttar Pradesh Government Approves Model Composite Schools in 57 Districts

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति

Lakhimpur-khiri News - प्रदेश सरकार ने 57 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति दी है। बेहजम और फूलबेहड़ ब्लॉक में इन स्कूलों के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। स्कूलों में डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास,...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 21 Feb 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति

प्रदेश सरकार ने बजट में यूपी के 57 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति देते हुए बजट की व्यवस्था की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति भी मिली है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्वीकृति के साथ ही शासन ने कार्यदायी संस्था भी नामित है। बेहजम ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पैला को मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इस स्कूल को उच्चीकृत करके यहां इंटर तक की कक्षाएं चलेंगी। 1500 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले इस स्कूल में 30 कमरे बनाए जाएंगे। स्कूल को पूरी तरह से मॉडल स्कूल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। स्कूल परिसर में खेल मैदान भी होगा। स्कूल में डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास चलाए जाएंगे। इसके अलावा फूलबेहड़ ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल ओदरहना को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिल गई है। इस स्कूल को भी बेहतर बनाया जाएगा। बताया जाता है कि एक दिन पहले जारी बजट में इन दोनों स्कूलों के लिए बजट की भी व्यवस्था की गई है। वहीं स्कूलों में कक्षों के निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था भी शासन से नामित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें