Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTragic Road Accident in Sampurnanagar Nepalese Woman Dies

सड़क हादसे में नेपाल की महिला की मौत

Lakhimpur-khiri News - संपूर्णानगर पलिया मार्ग पर एक सड़क हादसे में नेपाल की 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह बेंगलौर से काम करके दो महीने बाद अपने घर लौट रही थी। हादसा गुप्ता ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 21 Feb 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
सड़क हादसे में नेपाल की महिला की मौत

संपूर्णानगर पलिया मार्ग पर सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में नेपाल की एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेपाल के थाना क्षेत्र दुर्गाथली क्षेत्र के गांव बंजाम निवासी 60 वर्षीय महिला बेंगलौर से काम करके दो माह बाद वापस अपने घर लौट रही थी। खीरी जिले के संपूर्णानगर पलिया मार्ग पर स्थित गुप्ता ढाबे के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें