बाइक से ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Lakhimpur-khiri News - थाना मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव का युवक चन्द्रशेखर बाइक से ससुराल जा रहा था, तभी वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चन्द्रशेखर...

थाना मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी विजय सिंह का 25 वर्षीय पुत्र चन्द्रशेखर मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बाइक से थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव पुसैया गौढ़ी में अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। पीलीभीत-बस्ती मार्ग रामापुर के आगे जैसे ही वह पहुंचा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चन्द्रशेखर की शादी हुए डेढ़ साल हुआ था। वह अपने पीछे दुधमुंही बच्ची छोड़ गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।