Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTeen Girl Abducted in Mohammadi Police File Case Against Accused

जीजा के घर आई युवती को लेकर प्रेमी चंपत

Lakhimpur-khiri News - मोहम्मदी के उचौलिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी को उसके जीजा के घर से एक युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। किशोरी की मां ने शिकायत की है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 29 March 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
जीजा के घर आई युवती को लेकर प्रेमी चंपत

मोहम्मदी। उचौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मोहम्मदी क्षेत्र के गांव में अपने जीजा के घर आई थी। इस दौरान एक युवक उसे बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। किशोरी की मां ने बताया उसकी बड़ी पुत्री मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव भुइहरा में ब्याही थी। छोटी 14 वर्षीय पुत्री अपने जीजा के घर मेहमानी में गई थी। रिश्तेदारी में आए गांव रक्शा थाना सिधौली जिला शाहजहांपुर निवासी विजय झांसा देकर अपने साथ 7 मार्च को रात 8 बजे घर से लेकर चला गया था। उसने अपनी पुत्री को वापस करने की गुहार लगाई जिस पर जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें