लखीमपुर में हुआ 500 ई-रिक्शा का सत्यापन
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में पुलिस ने ई-रिक्शा का सत्यापन शुरू किया है। पिछले दो दिनों में 500 ई-रिक्शा का सत्यापन किया गया है, जिसमें से कई के पेपर पूरे नहीं हैं और नाबालिग भी ई-रिक्शा चला रहे हैं। शहर में 10,000...

लखीमपुर। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ई रिक्शा का सत्यापन पुलिस में शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों में करीब 500 ई रिक्शा का सत्यापन हुआ है। बड़ी संख्या में ई रिक्शा ऐसे पाए गए हैं, जिनके पेपर ही पूरे नहीं नहीं। बड़ी संख्या में नाबालिग भी ई रिक्शा चलाते हुए पाए गए हैं। यह सत्यापन अभी जारी रहेगा। पुलिस लगभग सभी ई रिक्शा का सत्यापन करेगी। शहर में करीब दस हजार ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ते हैं। इनकी कोई जानकारी नगरपालिका के पास नहीं है। शहर में उनका कोई रूट भी है। अब ये शहर में जाम का बड़ा कारण बन रहे हैं। अधिकारियों ने इन ई रिक्शा के सत्यापन आदेश दिया है। आदेश पर कोतवाली पुलिस अभियान चलाकर ई रिक्शा का सत्यापन कर रही है। शहर कोतवाल हेमन्त राय ने बताया कि अब तक 500 ई रिक्शा का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन में ई रिक्शा के पेपर और उसका रजिस्ट्रेशन और चालक का ड्राइवरी लाइसेंस देखा जा रहा है। सत्यापन में पाया गया है कि बड़ी संख्या में ऑटो के पेपर ही नहीं है। बिना नम्बर के आटो भी शहर में घूम रहे हैं। बड़ी संख्या में नाबालिक भी ई रिक्शा चला रहे हैं। सत्यापन के दौरान जिन ई रिक्शा में ज्यादा कमी पाई जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
एक दर्जन ई रिक्शा सीज, दर्जनों की संख्या में चालान
कोतवाली पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस ने भी एआरटीओ के साथ मिलकर अभियान जलाया है। इसमें सैकड़ो की संख्या में ई-रिक्शा को चेक किया गया है। चेकिंग के दौरानन जिन ई रिक्शा के पेपर पूरे नहीं पाए गए, उनके खिलाफ सीजर की कार्रवाई की गई और जिन थोड़ी बहुत कमी थी, उन ई रिक्शा का चालान किया गया है। संकटा देवी चौराहे पर चले इस अभियान में करीब एक दर्जन ई रिक्शा को सीज किया गया है। जबकि दर्जनों की संख्या में ई रिक्शा का चालान किया गया है। इससे ई रिक्शा चालकों में हड़कंप बचा हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।