Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMS Modern Public School Students Explore Lucknow Zoo Science City and Ambedkar Park

शैक्षिक भ्रमण ने बच्चों ने जुटाई जानकारी

Lakhimpur-khiri News - एमएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसही के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान लखनऊ के चिड़ियाघर, साइंस सिटी और अंबेडकर पार्क का दौरा किया। विद्यालय प्रबंधक प्रह्लाद सिंह चौहान और प्रधानाचार्य संजीव कुमार दीक्षित...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 22 Dec 2024 10:37 PM
share Share
Follow Us on
शैक्षिक भ्रमण ने बच्चों ने जुटाई जानकारी

गोला गोकर्णनाथ। शैक्षिक भ्रमण दल के साथ एमएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसही के बच्चों को लखनऊ के चिड़ियाघर,साइंस सिटी, अंबेडकर पार्क ले जाया गया। लखनऊ यात्रा के लिए विद्यालय प्रबंधक प्रह्लाद सिंह चौहान ने रवाना किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार दीक्षित के निर्देशन में सभी छात्र और छात्राओं ने भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने सबसे पहले नबाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर में विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों शेर, बाघ, तेंदुआ, अजगर, जिराफ, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, घड़ियाल, भेड़िया, उल्लू, शुतुरमुर्ग, मोर, मकाऊ, मछलियो, कछुआ इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका अवलोकन किया। उसके बाद डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर जाकर वहां की सुंदरता देखी और भारतीय संविधान के बनने के बारे में जाना। आंचलिक विज्ञान नगरी में जा कर विभिन्न प्रकार जानकरी और ज्ञान खेल खेल में सीखा। भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ कोषाध्यक्ष सुनील सिह, अध्यक्ष धीरेंद्र सिह शिक्षक दीनदयाल वर्मा, नायब सिंह, आदेश त्रिवेदी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, सचिन शुक्ला, डॉ दीप सिंह, मुस्कान शर्मा, रंजना वर्मा, चाँदनी शुक्ला, रुमैंय्या खान सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें