Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMarried Woman Jumps into Sharda Canal Amid Allegations of Domestic Abuse

विवाहिता के नहर में कूद जाने का दावा, तलाश जारी

Lakhimpur-khiri News - पढुआ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने शारदा नहर में कूदने का दावा किया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध माना है और नहर में महिला की तलाश जारी है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 27 April 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता के नहर में कूद जाने का दावा, तलाश जारी

पढुआ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के शारदा नहर में कूद जाने का दावा किया जा रहा है। मायके पक्ष वालों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। नहर में महिला की तलाश जारी है। पढुआ थाना के गांव बैरिया निवासी जैय्याद हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री शहर बानों की शादी दो वर्ष पूर्व गांव में ही कलामुद्दीन उर्फ छोटकऊ के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज को लेकर शादी के बाद से ही ससुराल में सहर बानों का उत्पीड़न होने लगा। आये दिन उसके साथ मारपीट की घटनाएं होने लगी। शुक्रवार को भी ससुराल वालों ने शहर बानों के साथ मारपीट की, जिसके चलते शहर बानों शारदा नहर किनारे आई और नहर में कूद गई। नहर किनारे से चप्पल और दुपट्टा बरामद किया गया है। घटना के बाद से नहर में महिला की तलाश जारी है लेकिन कुछ अतापता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें