Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखीमपुरखीरीLakhimpur Woman Faces Online Abuse Police File Report Against Accused

व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामा, रिपोर्ट दर्ज

लखीमपुर में एक महिला के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे उसके समाज में रोष फैल गया। महिला का पति राजनीति में सक्रिय है, और ईर्ष्या के चलते आरोपी उसके खिलाफ अपशब्द लिख रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 16 Sep 2024 07:06 PM
share Share

लखीमपुर। शहर की एलआरपी चौकी क्षेत्र में कुछ लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर एक महिला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे एक समाज के लोगों में रोष है। मुकदमा लिखाने चौकी पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। बाद में दो लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। एलआरपी चौकी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति सक्रिय राजनीति में हैं और अपने समाज के प्रति समर्पित हैं। इस वजह से कुछ लोग उसके पति से ईर्ष्या रखते हैं। शनिवार को भी आरोपियों ने एलआरपी चौराहा के पास उनके पति से काफी विवाद किया था और अभद्रता की थी। ये लोग एक व्वाट्सएप ग्रुप चलाते हैं, जिसमें समाज के तमाम लोग जुड़े हैं। पति से हुए विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने उसके खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट कर अपशब्द लिखकर अपमानित कर रहे हैं। इससे उसकी छवि खराब हो रही है। पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। महिला ने उसके परिवार से जान माल का खतरा जताया है। उसने व्हाट्सएप की प्रति भी पुलिस को सौंपी है। कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एलआरपी चौकी इंचार्ज पशुपति नाथ तिवारी को सौंपी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें