Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsLakhimpur Flyover Approved on Mohammdi Road to Alleviate Traffic Congestion

गोला में मोहम्मदी रोड पर बनेगा 163 करोड़ से फ्लाईओवर

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में मोहम्मदी रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह फ्लाईओवर 1980 मीटर लंबा होगा और इसके निर्माण पर 168 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे आवागमन में आसानी होगी और जाम की समस्या से...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 8 April 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
गोला में मोहम्मदी रोड पर बनेगा 163 करोड़ से फ्लाईओवर

लखीमपुर। गोला में मोहम्मदी रोड पर फ्लाईओवर बनेगा। इससे आवागमन में आसानी होगी। लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यहां फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव एनएच ने शासन को भेजा था। इस फ्लाईओवर के लिए शासन में पैरवी की। इसके बाद फ्लाई ओवर की स्वीकृति मिल गई है। फ्लाईओवर निर्माण के लिए एनएच टेंडर प्रक्रिया शुरू कर रहा है जिससे जल्द ही निर्माण शुरू हो सके। गोला में मोहम्मदी रोड पर पड़ने वाले चौराहे पर अक्सर जाम लगा रहता है। वाहन चालक काफी देर तक यहां जाम में फंसे रहते हैं। इस समस्या के निजात के लिए यहां फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। अधिशासी अभियंता एनएच शुभ नरायन ने बताया कि फ्लाईओवर की स्वीकृति मिल गई है। यहां करीब 1980 मीटर का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने से गोला से मोहम्मदी जाने वाले वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना होगा। इससे आवागमन आसान हो जाएगा। बताते चलें कि गोला से मोहम्मदी रोड पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। फ्लाईओवर बनने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी। बताते हैं कि विधायक अमन गिरि ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए शासन में पैरवी की। जिससे यह स्वीकृति मिली है।

गोला में मोहम्मदी रोड पर फ्लाईओवर की स्वीकृति शासन से मिल गई है। 1980 मीटर का यह फ्लाईओवर 168 करोड़ से बनाया जाएगा। 25 मार्च को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- शुभ नारायन, अधिशासी अभियंता एनएच

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें