Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsInspection of Wheat Purchase Centers in Lakhimpur by RMO Ajit Kumar Tripathi

आरएमओ ने किया मंडी के क्रय केन्द्रों का निरीक्षण

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने गेहूं खरीद केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लखीमपुर और गोला मंडी में व्यवस्थाओं को देखा और किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 8 April 2025 03:44 AM
share Share
Follow Us on
आरएमओ ने किया मंडी के क्रय केन्द्रों का निरीक्षण

लखीमपुर। आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने रविवार को गेहूं खरीद केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लखीमपुर और गोला मंडी में चल रहे क्रय केन्द्रों की स्थिति देखी। उनके आने से पहले क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर लिया गया। ज्यादातर क्रय केन्द्रों पर खरीद होते मिली। जिले में अब तक बीस हजार कुन्तल गेहूं खरीदा जा चुका है। डिप्टी आरएमओ नमन पाण्डेय ने बताया कि आरएमओ ने आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने गोला मंडी के क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों से कहा कि किसानों से लगातार सम्पर्क करते रहें और गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने को प्रेरित करें। इसके अलावा उन्होंने लखीमपुर मंडी के क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। यहां भी ज्यादातर क्रय केन्द्रों पर खरीद होते मिली। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले में अब तक बीस हजार कुन्तल गेहूं खरीदा गया है। सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद का निर्देश दिया गया है। जिस क्रय केन्द्र पर खरीद नहीं हुई वहां केन्द्र प्रभारी और खरीद एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें