Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsIncome Tax Raid in Lakhimpur 60-Hour Search Operation Concludes

60 घंटे तक सर्च अभियान के बाद लौटी आयकर टीम

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में तीन दिन तक चले आयकर टीम के सर्च अभियान का समापन हुआ। 60 घंटे तक टीम ने फर्मों और उनके मालिकों के घरों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई बैंक खातों और लॉकरों की भी पड़ताल की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 24 Feb 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
60 घंटे तक सर्च अभियान के बाद लौटी आयकर टीम

लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ। जिले में तीन दिन से चल रहा आयकर टीम का सर्च अभियान करीब 60 घंटे बाद समाप्त हुआ। इस दौरान टीम ने फर्मों की जांच के साथ उनके मालिकों के घरों और बैंक शाखाओं में जाकर खाता व लॉकर आदि को भी खंगाला। जिले में कितनी फर्मों पर छापामारी की गई है, टीम को क्या मिला है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं बताया जाता है कि बैंक से जुड़े रहे एक पदाधिकारी के घर पर भी छापामारी की गई है। फिलहाल टीम जांच पड़ताल करने के बाद वापस लौट गई है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। आयकर विभाग की टीम गुरुवार को जिले में पहुंची थी। लखीमपुर शहर, गोला व मोहम्मदी की फर्मों पर छापामारी की। बताया जाता है कि फर्म पर पहुंची टीम ने करीब 60 घंटे तक लगातार पड़ताल की। फर्मों से जुड़े लोगों के बैंक खाते, लॉकर भी देखे गए। गोला में एक दाल की फर्म पर लगातार जांच की गई। बताते हैं कि टीम जैसे ही पहुंची कि जिन वाहनों से आई उनको रात में दूसरे स्थानों पर भेजकर सुबह फिर मंगाया जाता था। शनिवार की रात 12 बजे तक सर्च अभियान चलता रहा। इसके बाद टीम कुछ अभिलेख आदि लेकर वापस लौट गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें