Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsHyderabad Hosts Women s Empowerment Event and Gayatri Mahayagya with Cultural Programs
परेली में गायत्री महायज्ञ शुरू निकाली गई कलश यात्रा
Lakhimpur-khiri News - हैदराबाद थाना क्षेत्र ग्राम परेली में नारी शक्ति जागरण और पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कलश यात्रा, संगीत प्रवचन और विभिन्न संस्कार जैसे पौधारोपण, कन्या भोज, और यज्ञ आयोजित होंगे।...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 21 Feb 2025 08:15 PM

हैदराबाद थाना क्षेत्र ग्राम परेली में नारी शक्ति जागरण और पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान संगीत प्रवचन हुए। शनिवार को देव पूजन और संगीत प्रवचन होंगे। जिसका समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर सायं 5 बजे से रात 8 बजे तक होगा। रविवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक यज्ञ, संस्कार, दीप महायज्ञ होगी। सोमवार को यज्ञ और संस्कार, पौधारोपण पूर्णाहुत और कन्या भोज के साथ भंडारा किया जाएगा। इस दिन सभी संस्कार, पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन यज्ञोपवीत और दीक्षा आदि निःशुल्क कराये जायेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।