Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखीमपुरखीरीHindi Poetry Symposium Celebrates Hindi Fortnight in Gola Gokarnnath

भाषाएं सब अच्छी हैं, पर हिन्दी मेरी जान है..

गोला गोकर्णनाथ में हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। सन्त कुमार बाजपेयी ने अध्यक्षता की, जबकि द्वारिका प्रसाद रस्तोगी मुख्य अतिथि रहे। डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने संचालन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 19 Sep 2024 10:53 AM
share Share

गोला गोकर्णनाथ। शब्दाक्षर के जिलाध्यक्ष शशिकान्त मिश्र ने हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता सन्त कुमार बाजपेयी सन्त ने की। मुख्य अतिथि द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि मधुकर शैदाई रहे। संचालन श्रीनाथ द्वारा से बाल साहित्य भूषण की मानद उपाधि से सम्मानित होकर आये डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने की। श्रीनाथ द्वारा में गोला के तीन कवियों सन्त कुमार बाजपेयी सन्त, डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री,और शशिकान्त मिश्र शशि को बाल साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए बाल साहित्य भूषण की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाना था। सन्त की बाल गीत की पुस्तक ‘निराला बच्चों का संसार का लोकार्पण किया जाना था। उसके बाद सभी कविताओं का वाचन हुआ सभी कवियों ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने पर बल दिया। मधुकर शैदाई, श्याम मोहन मिश्र, डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री, प्रमोद गुप्ता भोले, बृजेश तिवारी बृजेश, शशिकान्त मिश्र शशि , आलोक तिवारी आलोक ने काव्य पाठ किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें