गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के प्राचीन मां संकटा देवी मंदिर में नवरात्र पर स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और भजन कीर्तन करते हुए प्रमुख सड़कों पर...

लखीमपुर। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर परिसर में नवरात्र पर स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया। पूजा अर्चना के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। भजन कीर्तन करते हुए शहर के प्रमुख सड़कों पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद पवित्र नदी में मूर्ति विसर्जित की गई। प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर परिसर में स्थापित मां की भव्य प्रतिमा को विसर्जित करने से पहले पूजा अर्चना के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। संकटा देवी रोड, मेन रोड, इमली चौराहा, मेला मैदान चौराहा से शारदा नदी के तट पर पहुंची शोभायात्रा में पूजा अर्चना के साथ नदी के पवित्र पानी में मूर्ति विसर्जित की गई। शहर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग भजन कीर्तन करते हुए, अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।