Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsEscapee Bhagiraj Arrested Again After Tiger Poaching Bust

वन कर्मियों की कस्टडी से भागा भागीराम गिरफ्तार

Lakhimpur-khiri News - वन कर्मियों की कस्टडी से भागकर आरोपी भागीराम को बंशीनगर के गांव फरसहिंया में फिर से गिरफ्तार किया गया। उसे पहले दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से पकड़ा गया था, जहां उसके कब्जे से बाघ के नाखून और दांत...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 20 April 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
वन कर्मियों की कस्टडी से भागा भागीराम गिरफ्तार

वन कर्मियों की कस्टडी से फरार हुआ आरोपी भागीराम वन विभाग और पुलिस से अधिक दूर नहीं भाग सका और शनिवार की तड़के सुबह बंशीनगर के गांव फरसहिंया से दबिश के दौरान दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन क्षेत्र में एसटीएफ बरेली और वन विभाग की टीम ने गुरुवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से बाघ के 18 नाखून, 17 दांत और हड्डियां बरामद किए गए थे। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया था। पकड़े गए आरोपियों में भागीराम निवासी मकनपुर और प्रकाश निवासी कैलाली नेपाल शामिल था। शुक्रवार को वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वन विभाग द्वारा पकड़ा गया शातिर अपराधी भागीराम लघुशंका के बहाने वाचर का हाथ झटक कर भाग निकला था। आरोपी को पकड़ने के लिए वन विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। शुक्रवार को फरार आरोपी भागीराम को पकड़ने के लिए दिन से शुरू हुआ दबिश का सिलसिला पूरी रात जारी रहा और संयुक्त टीम को कामयाबी भी मिली। अधिकारियों के मुताबिक फरार आरोपी भागीराम को बंशीनगर के गांव फरसहिंया से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें