जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा नेतृत्व: नकुल
Lakhimpur-khiri News - कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत पलिया विधान सभा क्षेत्र में बैठकें हुईं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की। पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि यह...

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को तीसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पलिया विधान सभा के क्षेत्र के ग्राम रानी नगर, इंद्रानगर, भीरा, मैलानी व पसियापुर आदि गांवों में बैठकें हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्रंटल संगठनों के कोऑर्डिनेटर उमाशंकर पांडे शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए नकुल दुबे ने कहा कि संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की सोच है।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से ऐसी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व दिया जाएगा, जो लोग अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखते हैं। कहा कि पलिया क्षेत्र विकास से आज भी अछूता है विगत वर्षों में गैर कांग्रेसी सरकारें आई और गई इस क्षेत्र के लिए कांग्रेस के अलावा किसी ने कुछ नहीं किया। यह क्षेत्र बाढ़ की विभीषिका आज भी झेल रहा है। उमाशंकर पांडे ने कहा कि संगठन में अनुभवी जुझारू युवाओं को भी मौका पार्टी देगी जिससे आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ कर परचम लहराएगी। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलराम गुप्ता व रवि तिवारी आदि ने भी संबोधित किया बैठक में प्रमुख रूप केके मिश्रा, प्रेम कुमार वर्मा, पलिया नगर अध्यक्ष अजय दरोगा, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्रज मौर्य, आशीष मिश्रा आशिफ अली आदि कांग्रेसी शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।