संजीव पाल बने मोहम्मदी अटेवा के अध्यक्ष
Lakhimpur-khiri News - अटेवा ब्लॉक मोहमद्दी की बैठक में पुरानी पेंशन को शिक्षक और कर्मचारियों का हक बताया गया। जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने कहा कि अटेवा इसके लिए संघर्ष कर रहा है। सभी कर्मचारियों से एक मई को दिल्ली में...

अटेवा ब्लॉक मोहमद्दी की बैठक पीडी भारती इंटर कॉलेज मोहमद्दी में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने की। संचालन कन्हैया लाल शास्त्री ने किया। जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन प्रत्येक शिक्षक व कर्मचारी का हक है और सभी को मिलनी चाहिए। इसके लिए अटेवा लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि एनपीएस व यूपीएस के विरोध में देश भर के कर्मचारी एक मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें सभी से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। संगठन की मजबूती के लिए सर्व सम्मति से संजीव पाल को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कन्हैया लाल शास्त्री, विभव अवस्थी व राकेश सिंह को संरक्षक, ऋचा राना को ब्लॉक संयोजिका का दायित्व दिया गया। बैठक को विजय प्रभाकर, सर्वेश मिश्र व विभव अवस्थी ने भी सम्बोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।