Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsAmbe tu hai jagadambe kali jai durga khappar wali

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली

Lakhimpur-khiri News - शारदीय नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की। मन्दिरों में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 22 Oct 2020 11:11 PM
share Share
Follow Us on
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली

लखीमपुर-खीरी।

शारदीय नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की। मन्दिरों में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। भक्तों ने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना और स्तुति विनय की। देर रात तक मन्दिर मां के जयकारों से गूंजते रहे। उधर घरों में भी भक्तों ने विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया।

सुबह पांच बजे से ही मन्दिरों में दर्शन पूजन का क्रम शुरू हो गया। मां के दर्शन के लिए भक्त सुबह पांच बजे ही पूजन की थाल सजाकर मन्दिरों को पहुंच गए। कतारों में लगकर अपनी बारी आने पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। आरती उतारी और स्तुति विनय की। मां के जयकारों से मन्दिर परिसर गूंजते रहे। प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। मन्दिर में सुबह पांच बजे से देर रात तक यहां भक्तों की कतारें लगी रहीं। इसी तरह से शहर के प्राचीन मां शीतला देवी, बंकटा देवी, संतोषी माता मन्दिर और भुइयामाता मन्दिर में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किए। उधर घरों में भी लोगों ने सुबह व शाम को मां की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। आरती उतारी। सभी व्रत रखने वाले भक्तों ने सुबह आरती पूजन के बाद फलाहार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें