गांव के बाहर मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
Lakhimpur-khiri News - भीरा थाना क्षेत्र के मुड़ा बुजुर्ग गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव तलाब किनारे मिला। किशोरी अपनी बड़ी बहन के पास रह रही थी। उसकी बहन और पति के बीच झगड़े के बाद शुक्रवार सुबह किशोरी बिस्तर पर नहीं...

भीरा थाना क्षेत्र के मुड़ा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव गांव के बाहर तलाब किनारे मिला। शव की सूचना से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। शव मिलने के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। भीरा थाना क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने मां-बाप के न रहने के बाद अपनी बड़ी बहन के यहां रहती थी। बताते हैं कि गुरुवार रात मृतका की बहन उसके पति के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ जो देर रात तक चलता रहा। उसके बाद सब सो गए। शुक्रवार सुबह परिजन जब जागे तो किशोरी बिस्तर पर नहीं थी। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच को खेतों की तरफ गए तो उसका शव तलाब किनारे पड़ा हुआ था। मृतका के गले पर निशान है। आशंका जताई जा रही है उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।