Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsUttar Pradesh Transport Doubles Long-Distance Buses for Holi Travelers

सात मार्च से लंबी दूरी की रोडवेज बसों की संख्या होगी दोगुनी

Kushinagar News - कुशीनगर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की पडरौना डिपो से 50 बसें संचालित होती हैं। सात मार्च से होली पर्व को देखते हुए लंबी दूरी की बसों की संख्या दोगुनी कर दी जाएगी। दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरWed, 5 March 2025 09:41 AM
share Share
Follow Us on
सात मार्च से लंबी दूरी की रोडवेज बसों की संख्या होगी दोगुनी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की पडरौना डिपो से कुल 50 बसों का संचालन विभिन्न शहरों के लिए होता है। इनमें 29 निगम तथा 21 अनुबंधित बसें शामिल हैं। इन बसों में पडरौना डिपो निगम की एक बस को दिल्ली तक, तीन बस को कानपुर तक तथा चार बस को लखनऊ तक संचालित करता है। सात मार्च के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के कारण लंबी दूरी की चलने वाली बसों की संख्या दोगुनी हो जायेंगी। दिल्ली तक दो, कानपुर तक छह व लखनऊ तक आठ बसों का संचालन होगा। इसके अलावा यात्रियों की संख्या को देखते हुये बसों का संख्या में पडरौना डिपो इजाफा करेगा। ---

होली पर्व पर घर लौटने वाले प्रवासियों की संख्या को देखते हुये सात मार्च से लंबी दूरी की चलने वाली बसों की संख्या दोगुनी कर दी जायेगी। प्रवासी होली को लेकर गांव लौटना शुरू हो गये हैं। इससे बसें फुल आनी शुरू हो गई हैं। इसके बाद यात्रियों के आवक को देखते हुये अन्य बसों को भी लगाया जायेगा।

जयप्रकाश प्रधान, एआरएम पडरौना डिपो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें