Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsUttar Pradesh Government Distributes Tablets to Students Under Swami Vivekananda Youth Empowerment Scheme

डिजिटल इंडिया का सपना साकार कर रही सरकार: शशांक दुबे

Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। भाजपा सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल इंडिया के

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 7 April 2025 12:38 PM
share Share
Follow Us on
डिजिटल इंडिया का सपना साकार कर रही सरकार: शशांक दुबे

कुशीनगर, हिटी। भाजपा सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार कर रही है। तकनीकी शिक्षा में किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसके लिए सरकार टैबलेट दे रही है। इसके सहायता से छात्र छात्राओं को ऑनलाइन जानकारी मिलेगी।

ये बातें खड्डा के ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे ने कहीं। वह रविवार को सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित कर रहे थे। प्रबंध निदेशक, सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेज पवन दुबे ने कहा कि शिक्षा के माध्यम विद्यार्थियों का सर्वांगीर्ण विकास होता है। संचालन बृजेश उपाध्याय और आभार प्राचार्य कुलदीप पाण्डेय ने व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक ने अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर प्राचार्य अक्षत दुबे, अनुराग प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय पाठक उर्फ मारुति, उप प्राचार्य संदीप पाण्डेय, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, आईटीआई प्राचार्य अमित मिश्रा, विद्यालय प्रभारी आलोक पाण्डेय, राहुल चौबे, राघवेन्द्र मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें