पॉक्सो तथा दुष्कर्म के आरोपियों का लिया ब्लड सैंपल
Kushinagar News - कुशीनगर में फरवरी के शुरू में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए थे। एक 14 माह की बच्ची और एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। न्यायालय के...

कुशीनगर। फरवरी महीने के शुरू में विशुनपुरा थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के अलग-अलग केस दर्ज किए हुये थे। दोनों मामलों में पॉक्सो तथा दुष्कर्म के आरोपी जेल भेज दिए गए थे। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को दोनों आरोपियों का ब्लड सैंपल जिला अस्पताल में लिया गया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र में फरवरी माह के शुरू में दुष्कर्म के दो गंभीर मामले सामने आए थे। पहले मामले में एक 14 माह की अबोध बच्ची के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया था, जबकि दूसरे मामले में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के दुसरे समुदाय युवक ने दुष्कर्म किया था। दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म तथा पॉक्सो का केस दर्ज कर आरोपियों को कुछ ही घंटों में हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान विशुनपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने न्यायालय से दोनों आरोपियों के रक्त के नमूने लिए जाने की अनुमति मांगी थी। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को देवरिया जेल से लाकर जिला अस्पताल पडरौना में रक्त के नमूने एकत्रित किए गए। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि दोनों नाबालिगों के मेडिकल परीक्षण कराया गया था। आरोपियों के ब्लड सैंपल विधि विज्ञान प्रलयोगशाला भेजा जा रहा है। विवेचना जारी है। शीघ्र ही मामले का अनावरण किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।