Tribute to Subhash Yadav A Visionary Educator and Social Reformer in Kushinagar शिक्षा को सामाजिक चेतना का आधार बनाने वाले व्यक्तित्व रहे सुभाष यादव, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTribute to Subhash Yadav A Visionary Educator and Social Reformer in Kushinagar

शिक्षा को सामाजिक चेतना का आधार बनाने वाले व्यक्तित्व रहे सुभाष यादव

Kushinagar News - कुशीनगर के श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में सुभाष यादव की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने उन्हें शिक्षा में योगदान और ग्रामीण विकास के लिए समर्पित बताया। शिक्षकों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 25 May 2025 09:53 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षा को सामाजिक चेतना का आधार बनाने वाले व्यक्तित्व रहे सुभाष यादव

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज उजारनाथ के संस्थापक प्रधानाचार्य व पूर्व प्रधान सुभाष यादव की द्वितीय पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। सायंकाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी जीवनी पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सुभाष यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में दीप जलाकर हजारों युवाओं को जीवनदृष्टि दी। वह केवल शिक्षक नहीं, ग्रामीण अंचल के विकास पुरुष थे। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक चेतना का आधार बनाया। विशिष्ट अतिथि विनय राय ने कहा कि सुभाष यादव विचारों के अद्भुत साधक थे, जिनकी सोच में ग्रामीण भारत की आत्मा बसती थी।

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि सुभाष यादव ने किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा बनाया। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील त्रिपाठी सुमन ने कहा कि शिक्षा उनके लिए नौकरी नहीं, तपस्या थी। प्रवक्ता संजय मिश्र ने कहा कि सुभाष यादव की शिक्षाशैली नवाचार और प्रयोगधर्मिता से भरपूर थी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. डीएन कुशवाहा ने कहा कि सुभाष यादव ने सामाजिक न्याय के लिए आवाज बुलंद की। अध्यक्षता कर रहे एमजीआईसी सखवनिया के प्रधानाचार्य डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि सुभाष यादव का जीवन संघर्ष, सृजन और संवेदना का अद्भुत संगम था। संचालन नंदलाल विद्रोही ने किया। कार्यक्रम में अजय गिरी, मैतुल मस्ताना, नवल किशोर यादव, अभिषेक यादव व आयुष श्रीवास्तव की टीम ने भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जन को मुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य अमरेश कुमार यादव और प्रमोद कुमार यादव ने आभार जताया। इस दौरान प्रधान राजेश उर्फ भोला शर्मा, आनंद यादव, रोहित यादव, दुर्गेश यादव, प्रधानाचार्य नियामत अली, राजकिशोर राय, नथुनी यादव, अरविंद राय, वीरेंद्र राय, प्रकाशचंद श्रीवास्तव, डीके राय, कामेश्वर सिंह, टीपी सिंह, सहाबुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।