Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTribute to Former MLA Ramsakal Tiwari on 11th Death Anniversary in Kushinagar

सामाजिक सरोकार से ही हमेशा याद रखा जाता है व्यक्ति : यूवी मिश्र

Kushinagar News - कुशीनगर में पूर्व विधायक रामसकल तिवारी की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला जज यूवी मिश्र ने अच्छे कर्मों की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSat, 1 March 2025 10:05 AM
share Share
Follow Us on
सामाजिक सरोकार से ही हमेशा याद रखा जाता है व्यक्ति : यूवी मिश्र

कुशीनगर। व्यक्ति अपने अच्छे कर्मों की बदौलत समाज में हमेशा जीवित रहता है। जो समाज के लिए तत्पर रहकर समाज की सेवा करता है, वह कभी मरता नहीं है। उन्ही में एक सेवरही के पूर्व विधायक रामसकल तिवारी थे।

ये बातें शुक्रवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय रामसकल तिवारी के पैतृक गांव भेलया में आयोजित उनकी 11 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बिहार के सेवानिवृत्त जिला जज यूवी मिश्र ने कहीं। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, दिवाकर मणि, मनोज चौबे आदि ने भी संबोधित किया। आयोजक सेवानिवृत्त आरटीओ अजय त्रिपाठी व अभय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान रामानुज पांडेय, विनय तिवारी, गुरुदत्त उपाध्याय, भास्कर राय, मनीष तिवारी, विकास पांडेय, अनिल गुप्ता, नंदकिशोर कुशवाहा, काशीनाथ तिवारी, गणेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें