Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsSuresh Prasad Singh Elected President of Kasya Tehsil Advocate Association in Uttar Pradesh Elections

सुरेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष और संजय वर्मा बने महामंत्री

Kushinagar News - उत्तर प्रदेश के कसया तहसील में अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सुरेश प्रसाद सिंह को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने 67 मतदाताओं में से 41 मत प्राप्त किए। अन्य पदाधिकारियों में संजय कुमार वर्मा...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरTue, 22 April 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
सुरेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष और संजय वर्मा बने महामंत्री

कसया, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश के पर कसया तहसील स्थित अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों का वार्षिक चुनाव सोमवार को हुआ। जिसमें सुरेश प्रसाद सिंह को अध्यक्ष चुना गया। उन्हें कुल 67 मतदाताओं में से पड़े 63 मतों में 41 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम एक मात्र प्रतिद्वंदी विनोद शंकर मिश्र को 22 मत मिले। इस प्रकार सुरेश प्रसाद सिंह को विजयी घोषित किया गया।

महामंत्री पद पर संजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु विनोद प्रसाद, संयुक्त मंत्री हेतु साहब हुसैन व उमाशंकर और कोषाध्यक्ष हेतु रामचन्द्र को निर्वाचित घोषित किया गया। ये सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। बार काउंसिल के निर्देश पर गठित एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन केदारनाथ राय, चुनाव अधिकारी सुरेश यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, बृजनन्दन शर्मा व प्रदीप शर्मा के देखरेख में पूरा चुनाव पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष गंधर्व मणि त्रिपाठी, रामनरेश राय, उपेन्द्र तिवारी, फूलचन्द यादव, प्रभाकर शुक्ला ने किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सुभाष पाण्डेय, पूर्व महामंत्री संदीप सिंह बघेल, भैरव तिवारी, राजकुमार तिवारी, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, रविन्द्र तिवारी, पुरुषोत्तम शुक्ला, नागेन्द्र पाण्डेय, विनय मिश्रा, गोविन्द तिवारी, विजय सिंह और सिविल कोर्ट वार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें