Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsStudents Honored for Outstanding Academic Performance in Kushinagar

इंडियन पब्लिक स्कूल के होनहारों को जिला पंचायत सदस्य ने किया सम्मानित

Kushinagar News - कुशीनगर के हाटा विकास खंड के इन्डियन पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल में मेधावियों को सम्मानित किया गया। सन्नो खातून ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गांधी स्मारक इंटर कालेज में भी टॉपरों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 27 April 2025 01:25 PM
share Share
Follow Us on
इंडियन पब्लिक स्कूल के होनहारों को जिला पंचायत सदस्य ने किया सम्मानित

कुशीनगर। हाटा विकास खंड के इन्डियन पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल अहिरौली बाजार के प्रांगण में होनहारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। हाईस्कूल की छात्रा सन्नो खातून ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वेदिका ने 87.5%, वंदना ने 87.17%, अर्चना व खुशनवाज अंसारी ने 86.6%, अनुष्का पटेल व अंजलि ने 86.5%, सुजीत कुमार 86.33% , दिव्यांशु शर्मा 85.50%, तान्या 85.33% , खुशी 84.16%, जैनब खातून 83.66%, मुस्कान 82.66%, अनिका शर्मा 81.50%, रागिनी गुप्ता 81.33%, नंदिनी गुप्ता और शिवानी गोंड 81.16%, काजल गुप्ता व सरफराज अंसारी 80.83%, निखिल शर्मा 80.33% आदि बेहतर अंक हासिल किया है। प्रबंधक अयूब खान, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह पटेल व आशीष मद्धेशिया ने बधाई दी है।

------

गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज हाटा के टॉपर हुये सम्मानित

गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा की कक्षा दस की छात्रा रोशनी प्रजापति पुत्री सूर्यनाथ प्रजापति ने 91.16 प्रतिशत व गुंजन सिंह पुत्री धर्मेन्द्र सिंह 87.33 प्रतिशत तथा रामचन्द्र तिवारी पुत्र मंकेश्वर तिवारी 85.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इण्टर में अवनी सिंह माता रिवेश सिंह 82.40 प्रतिशत व नीतू सिंह पुत्री रामसूरत सिंह 82.20 प्रतिशत द्वितीय तथा कृतिका सिंह पत्री अभिषेक सिंह 81.80 प्रतिशत अंक अर्जित प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। प्रबन्धक अविनाश मिश्र, प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने होनहारों को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें