Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsSevere Cold Wave Hits Kushinagar Residents Demand Firewood Arrangements

ठंड से हाल बेहाल, अलाव की व्यवस्था नहीं

Kushinagar News - कुशीनगर के जोकवा बाजार क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग अलाव की व्यवस्था न होने के कारण परेशान हैं। पशुओं के लिए ठंड से बचाव मुश्किल हो गया है और दूध उत्पादन में कमी आई है। बाजारों में अलाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 24 Jan 2025 10:10 AM
share Share
Follow Us on
ठंड से हाल बेहाल, अलाव की व्यवस्था नहीं

कुशीनगर। जोकवा बाजार क्षेत्र में ठंड का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। इससे लोग बेहाल हैं। ऐसी स्थिति में भी कहीं कोई अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग जिम्मेदारों को कोस रहे हैं। लगातार पांचवें दिन आसमान में सूर्य थोड़े समय के लिए दिखाई दिये, लेकिन ठंड से कोई राहत महसूस नहीं हुआ। सबसे अधिक वह लोग परेशान हैं, जिनके पास पशु हैं। पशुओं को ठंड से बचाव करना काफी कठिन हो गया है। घने कोहरे के कारण खेतों में दिन भर पानी की बूंदें समाप्त नहीं होने के कारण पशुपालकों को हरा चारा इकठ्ठा करना मुश्किल हो रहा है।

दूधारू पशुओं ने दूध देना काफी कम कर दिया है। गांवों में तो लोगों को जहां तहां अलाव मिल जा रहा है, लेकिन बाजारों में कहीं अलाव दिखाई नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के जोकवा बाजार, धनहा चौराहा, रहसू बाजार, गुरवलिया चौराहा आदि स्थानों पर कहीं भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार जाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं और लोग जिम्मेदारों को कोस रहे हैं। ठंढी पछुआ हवा से ठंडक के साथ ही गलन काफी बढ़ गई है। ठंड का असर सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें