पुलिस को देख रास्ते में पिकअप छोड़ तस्कर फरार, 8 प्रतिबंधित पशु बरामद
Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। नेबुआ नौरंगिया पुलिस को पीछा करते देख रास्ते में पशु तस्कर

पडरौना, निज संवाददाता। नेबुआ नौरंगिया पुलिस को पीछा करते देख रास्ते में पशु तस्कर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये। पुलिस ने पिकअप सहित आठ प्रतिबंधित पशुओं को बरामद की है। पुलिस ने महराजगज के वाहन स्वामी समेत अज्ञात चालक व तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया दीपक सिंह रविवार देर रात गश्त पर थे कि सूचना मिली कि तस्कर एक पिकअप पर प्रतिबंधित पशुओं को लाद कर बिहार बध के लिए ढोलहा पडरौना पश्चिमी गंडक नहर के पटरी पकड़कर जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने दरोगा संदीप यादव, मनीष कुमार, विश्वजीत, मणींद्र व सिपाही धन्नजय, अनिल आदि पुलिस कर्मियों के साथ ढोलहा के पास घेराबंदी कर इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद एक पिकअप आया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। उसका पीछा करने पर चालक कुछ दूरी पर रास्ते में वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर तलाशी ली, तो उसमें 8 प्रतिबंधित पशु बरामद हुये। थानाध्यक्ष ने कहा कि गाड़ी नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक/स्वामी व चालक कलीम निवासी धनेवा धनई थाना महराजगंज कोतवाली जनपद महराजगंज व उसका साथी नाम पता अज्ञात के खिलाफ गोवंध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।