तीन दिन से गायब बुजुर्ग अयोध्या में मिले, लाने गयी पुलिस
Kushinagar News - तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवलिया गांव के 72 वर्षीय रामनाथ तीन दिन पहले गायब हो गए थे। रविवार को अयोध्या में उन्हें पाया गया। पुलिस उन्हें वापस लाने के लिए रवाना हुई है और गायब होने के कारणों की...

तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रुदवलिया से तीन दिन पूर्व गायब बुजुर्ग रविवार की देर शाम अयोध्या में मिले हैं। उनको लाने के लिए पुलिस अयोध्या के लिए रवाना हुई है। उनके लौटने के बाद गायब होने के कारणों का पता चल सकेगा।
रूदवलिया निवासी 72 वर्षीय रामनाथ पुत्र बंशी पिछले शुक्रवार की रात खाना खाकर घर के बगल में स्थित घोठा पर सोने चले गये। परिजन सुबह पहुंच कर देखा तो बिस्तर से वह गायब थे। उनका मोबाइल बिस्तर पर पड़ा था। बेटा गंगेश्वर सहित परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला, तो बेटे ने तुर्कपट्टी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि उनका पता अयोध्या में चला है। तुर्कपट्टी पुलिस उनको अयोध्या से घर वापस लाने के लिए रवाना हुई है। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गायब बुजुर्ग का पता चल गया है। अयोध्या में होने की जानकारी होने पुलिस को सुरक्षित घर लाने के लिए भेजा गया है। उनके आने के बाद गायब होने के कारणों का पता चल सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।