Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsMass Wedding Ceremony for 21 Couples Organized by Ramchandra Thakurai Foundation

सामूहिक विवाह समारोह में आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 21 जोड़े

Kushinagar News - सेवरही में श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में स्व. रामचन्द्र ठकुराई जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह रविवार को सुबह 10 बजे किसान पीजी कॉलेज से शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 23 Feb 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
सामूहिक विवाह समारोह में आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 21 जोड़े

सेवरही। श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में स्व. रामचन्द्र ठकुराई जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आज रविवार को आयोजित होगा। शादी समारोह व बारात के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुये कार्यक्रम के आयोजक अवधनाथ ठकुराई ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे बारात किसान पीजी कॉलेज बनरहा मोड़ से निकल कर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए श्रीकृष्ण गौशाला पर पहुंचेगी। इसमें समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय होंगे व अध्यक्षता मनोज कुमार राय सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार राय, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. पीके राय, पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व सपा प्रत्याशी डॉ. उदय नारायण गुप्ता आदि के साथ बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि व समाज सेवी भाग लेंगे। बारात पहुंचने पर अतिथियों के स्वागत के साथ ही विवाह कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें