Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsMadni Mosque Debris Remains Unremoved for Third Day in Hata Political Leaders Visit
तीसरे दिन भी नहीं हटा मलबा, हाटा में पुलिस मुस्तैद
Kushinagar News - नगर स्थित करमहा चौराहे के पास वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में मदनी मस्जिद का मलबा तीसरे दिन भी नहीं हटाया गया। पूरे नगर में पुलिस की गश्त जारी रही और राजनीतिक दलों के नेताओं का भी आना-जाना लगा रहा। उपनगर...
Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरWed, 12 Feb 2025 02:44 AM

हाटा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित करमहा चौराहे के पास वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में नगरपालिका कार्यालय के पीछे मदनी मस्जिद के टूटे हिस्से का मलबा मंगलवार को तीसरे दिन भी नहीं हटाया गया। पूरे दिन मस्जिद से लेकर करमहा चौराहा, कसया चौराहा, गोरखपुर चौराहा सहित पूरे नगर में पुलिस भ्रमणशील रही। राजनीतिक दल के नेताओं का भी आना-जाना लगा रहा। उपनगर में माहौल बिल्कुल सामान्य व शांतिपूर्ण है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।