पुरैना कटया के किसान को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Kushinagar News - कुशीनगर के संजय सिंह को लखनऊ में आयोजित फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में राज्यपाल ने केला की खेती में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया। उन्होंने गन्ना एवं आलू की सहफसली खेती में वैज्ञानिक तरीकों का...

कुशीनगर। लखनऊ स्थित राजभवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में पहले दिन शुक्रवार को कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के पुरैना कटया निवासी संजय सिंह को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इन्हें केला की खेती में उत्कृष्ट उत्पादन एवं सहफसली खेती के लिए सम्मानित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं राज्यमंत्री कृषि एवं उद्यान दिनेश प्रताप सिंह की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुरैना कटया निवासी संजय सिंह ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्होंने गन्ना की खेती से कार्य प्रारम्भ किया। बाद में उनका रुझान केला एवं गन्ना के साथ आलू की सहफसली खेती की ओर गया। उसमें वैज्ञानिक तौरतरीकों का सटीक उपयोग करते हुए आज रिकार्ड स्तर पर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। इसके पूर्व संजय सिंह गन्ना विभाग की ओर से भी सम्मानित हो चुके हैं। राज्यपाल पुरस्कार पाने पर उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
संजय सिंह के सम्मानित होने पर तमकुहीराज के पुरैना कटेया गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। उनके भाई और ग्राम प्रधान अनिरुद्ध राय, मनोज राय, सत्येंद्र सिंह, दिलीप सिंह, शिक्षक अजय शर्मा, अंजनी सिंह, अवधेश शर्मा, पारस यादव, हंसराज कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, शारदा गोंड, कृष्ण देव, कुशवाहा, वशिष्ठ पांडेय, केदार कुशवाहा, मनोज सिंह, राघव राय, संजय शर्मा, सुभाष यादव, सुरेंद्र आर्य, अमरेंद्र शाही, अभय शाही, देवेंद्र सिंह, दिग्विजय शाही आदि ने खुशी जाहिर की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।