Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKanhaiya Lal Sharma Appointed as State Vice President of Janata Party in Kushinagar

अजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कन्हैया शर्मा का हुआ स्वागत

Kushinagar News - कुशीनगर में कन्हैया लाल शर्मा को अपनी जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रति आभार व्यक्त किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 16 March 2025 10:08 AM
share Share
Follow Us on
अजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कन्हैया शर्मा का हुआ स्वागत

कुशीनगर। हाल में अपनी जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित हुए कन्हैया लाल शर्मा का पडरौना आगमन पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा कन्हैया लाल शर्मा को अपनी जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि कन्हैया लाल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से अपनी जनता पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।

कन्हैया लाल शर्मा अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के वह आभारी हैं। इस दौरान रामसूरत शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रामबेलाश शर्मा, सुरेश शर्मा, भरत शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, दिलिप शर्मा, ध्रुव कुमार शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, हीरा लाल गौतम, गुड्डू लारी, दिवाकर शर्मा, सतीश, सन्देश यादव, विजयशंकर शर्मा, अफजल अहमद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।