होली: आठ मार्च से निजी बसों की संख्या दोगुनी होगी, बढ़ जाएगा किराया
Kushinagar News - कुशीनगर में होली के पर्व पर प्रवासी धीरे-धीरे अपने घर लौटना शुरू कर रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण किराया बढ़ रहा है। 8 मार्च से परिवहन विभाग लंबी दूरी की बसों की संख्या दोगुनी करेगा,...

कुशीनगर। रंगों का पर्व होली पर प्रवासी अब धीरे-धीरे घर लौटना शुरू हो गये हैं। मौजूदा समय में गांव लौटने वाले प्रवासियों की संख्या थोड़ी कम होने के कारण किराये में मामूली बढोत्तरी हुई है। इसके बावजूद यात्रियों से ट्रेन व बसें फुल चलने लगी हैं। आगामी सात मार्च के बाद से प्रवासियों की संख्या के साथ बसों के संचालन में भी इजाफा होगा। इसका फायदा प्राइवेट मोटर संचालक उठाएंगे और किराया दोगुना कर अधिक मुनाफा कमाना शुरू करेंगे। इसको लेकर परिवहन विभाग ने भी तैयारियां की है। विभाग भी 8 मार्च से लंबी दूरी की चलने वाली बसों को संख्या दोगुना करेगा।
दिल्ली, मुम्बई समेत महानगरों में काम करने वाले प्रवासी रंगों का पर्व होली को मनाने के लिए घर लौटते हैं। प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित कुशीनगर के के प्रवासी समेत कुशीनगर से होकर बाया फोरलेन व ट्रेन से बिहार के लिए काफी संख्या में प्रवासी सफर करते हैं। यात्री फोरलेन पर प्राइवेट बसें तथा ट्रेन के माध्यम से कप्तानगंज व खड्डा के रास्ते बिहार को जाते हैं। होली पर पहले से छुट्टी लेने वाले प्रवासी घर लौटना शुरू हो गये हैं। फोरलेन पर 35 से 36 प्राइवेट कंपनियों की करीब तीन से चार सौ प्राइवेट बसें आनंद विहार से सीधे सिवान, बिहार तक चलती हैं। इस पर लंबी दूरी की बसें चलती हैं। इन बसों समेत ट्रेन के माध्यम से प्रवासियों के घर लौटने के कारण दोनों साधन फुल चल रहे हैं। प्राइवेट मोटर वाहन स्वामियों का कहना है कि सात मार्च के बाद यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होगा। इसके कारण प्राइवेट संसाधनों की संख्या में फोरलेन पर दोगुनी हो जायेंगी। वहीं यकायक यात्रियों की संख्या बढने के कारण किराया भी दोगुना हो जायेगा, क्यों कि सिवान बिहार से दिल्ली लौटने वाली बसें अधिकांश सवारी के अभाव में खाली लौटती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।