Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsCultural Festival and Award Ceremony at Apex Public School Kushinagar

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Kushinagar News - कुशीनगर के एपेक्स पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि गिरिजेश त्रिपाठी ने शिक्षा के साथ खेलकूद और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरTue, 15 April 2025 09:12 AM
share Share
Follow Us on
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के भठही दरियाव टोला स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज नकटहा मिश्र गिरिजेश त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि आवश्यक है। कहा कि अनुशासन में रह कर लक्ष्य तय करना चाहिए। स्कूली बच्चों ने भक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत आदि पर नृत्य प्रस्तुत किया। अभिनव पाण्डेय, आयुष राय, अफ़्सा खातून आदि को सम्मानित किया गया। संचालन तुफानी प्रसाद ने किया। प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रेमसागर मिश्र, वीरेंद्र मिश्रा, मुकेश पाण्डेय, इब्राहिम अंसारी, नसीम अहमद, जितेंद्र गौतम, अनुराग मिश्रा, राजेश चौरसिया, शालू मिश्रा, सब्बा खान, गरिमा मिश्रा, अंकिता, कुशवाहा, सोनी, सरिता कुशवाहा, रंजना शर्मा, कौशरजहां आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें