कुशीनगर के आदर्श मिश्र को विद्यावाचस्पति की उपाधि
Kushinagar News - कुशीनगर के आदर्श मिश्र को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से विद्यावाचस्पति की उपाधि मिली। उन्हें यह उपाधि 101 वें दीक्षांत समारोह में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रदान की गई। आदर्श ने...

कुशीनगर। जनपद के नेबुआराय गंज निवासी मृत्युंजय मिश्र के पुत्र आदर्श मिश्र को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से विद्यावाचस्पति की उपाधि प्राप्त हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के 101 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश सिंह की मौजूदगी में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। डॉ आदर्श ने देश के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। यहां 2016 में यह कॉलेज टापर थे। एमए की पढ़ाई जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पूरी की। एमए में भी वह जेएनयू टॉपर थे। यूजीसी जेआरएफ की परीक्षा पास करने के बाद 2018 में पुनः दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रवेश लिया। शोध का विषय केदारनाथ सिंह के कविताओं में लोकचेतना की अभिव्यक्ति थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।