गुटखा लेने गए युवक का ई-रिक्शा हुई चोरी, केस दर्ज

सैनी क्षेत्र में एक युवक का ई-रिक्शा चोरी हो गया। राजू उर्फ शारदा प्रसाद ने गुटखा खरीदने के लिए अपनी ई-रिक्शा पेट्रोलपंप के पास खड़ी की थी। लौटने पर ई-रिक्शा गायब मिली। पुलिस को सूचना दी गई और मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 11 Sep 2024 11:20 AM
share Share

सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे सैनी चौराहे पर दुकान से गुटखा लेने गए एक युवक का ई-रिक्शा चोरी हो गया। गुटखा लेकर वापस लौटे युवक ने ई-रिक्शा गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। खोजबीन के बाद सुराग नहीं लगा तो मामले की सूचना पुलिस को दिया।

सिराथू कस्बे के वार्ड 11 निवासी राजू उर्फ शारदा प्रसाद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार रात लगभग नौ बजे वह ई-रिक्शा लेकर सैनी के नजदीक नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक पेट्रोलपंप में पेट्रोल लेने गया था। रास्ते में ई-रिक्शा खड़ा कर वह गुटखा लेने चला गया। राजू गुटखा लेकर वापस लौटा तो देखा की ई-रिक्शा गायब है। काफी खोजबीन के बाद सुराग नहीं मिला तो पुलिस को लिखित सूचना दी। सैनी पुलिस ने केस दर्ज ई-रिक्शा की खोजबीन शुरू कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें