Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कौशाम्बीYouth Exploits Woman on Pretext of Marriage Refuses to Marry After Pregnancy in Fatehpur

झांसा देकर दुराचार, गर्भवती होने पर शादी से इन्कार

फतेहपुर जिले में सैनी क्षेत्र के युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुराचार किया। गर्भवती होने पर युवक ने विवाह से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 2 Sep 2024 11:12 AM
share Share

फतेहपुर जिले की एक युवती से शादी का झांसा देकर सैनी क्षेत्र के युवक ने दुराचार किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने विवाह करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि सैनी इलाके के युवक का उसके घर जाना-जाना था। इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद साल भर तक शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर युवती ने शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी ने गर्भपात कराने की बात कही। गर्भपात नहीं कराने पर शादी करने से मना कर दिया। रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। सैनी इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें