Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कौशाम्बीWomen Celebrate Hartalika Teej for Spousal Well-being and Prosperity

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा हरितालिका तीज का निर्जला ब्रत

शुक्रवार को जिले की सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज का व्रत रखा, जिसमें उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 6 Sep 2024 05:01 PM
share Share

शुक्रवार को जिले भर की सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति व पति की दीर्घायु के लिए हरतालिका तीज का ब्रत रखा। शाम को महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव व पावर्ती की विधिविधान से पूर्जा-अर्चन करते सौभाग्यवती होने की कामना किया। हरतालिका तीज को त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। शुक्रवार को यह पर्व जिले भर में विधि विधान के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना कर आशीष मांगा। मान्यता है कि मां पार्वती ने शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए कई वर्ष तक निर्जला व्रत रखा था। कलयुग में महिलाओं इतनी कठोर तपस्या नहीं कर सकतीं। ऐसे में उन्हें एक दिन का निर्जला व्रत रखने का विधान बताया गया है। शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख शुभ मुहूर्त में सोलह श्रंगार कर अपने-अपने घरों एवं मंदिरों में पहुंच भगवान शिव के साथ माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया। इस दौरान माता गौरी व भगवान शिव की आराधना करते हुए अखंड सौभाग्य का आशीष मांगा। आराधना के बाद हरतालिका तीज की कथा सुनकर सुख समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें